विद्यालय के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित स्रोत विद्यालय
- फोटो : samvad
पैकोलिया। गौर ब्लॉक के कवलसिया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पकड़ी-जप्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की सभी 13 न्याय पंचायतों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पैकोलिया न्याय पंचायत की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी-जप्ती की टीम ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता के जूनियर बालक-बालिका वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में शायरा, कबड्डी बालिका वर्ग में अंशिका यादव, 100 मीटर दौड़ में आशा, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी और 400 मीटर दौड़ में मानसी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर विजयी प्रतिभागियों का प्रधानाध्यापक उमा पांडेय, रजनीश सिंह और खेल शिक्षक पुरुषोत्तम वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया।