इस साल पांच दिन और बजेगी शहनाई
बस्ती। कोरोना की भेंट चढ़ चुकी 2020 के शादी ब्याह की अधिकांश शुभ मुहूर्त में अब सिर्फ पांच मुहूर्त बचे हैं। पहली, तीन, सात, नौ और 11 दिसंबर को ही सात फेरे हो सकेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल-2021 से शुभ दिन और शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। वर्ष-2021 में विवाह के 50 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को होगा। इसके बाद 15 जुलाई तक 37 दिन ही विवाह के मुहूर्त बचे होंगे। ज्योतिषाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 15 दिसंबर-2020 से 15 जनवरी-2021 के बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। क्योंकि इस दौरान सूर्य धनु राशि में आ जाएंगे। इसे धनुर्मास कहा जाता है। 17 दिसंबर-2020 को भी गुरु अस्त हो जाएंगे, जो कि 11 जनवरी तक चलेगा।
2021 में 50 मुहूर्त पर होंगे विवाह
ज्योतिषाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी के मुताबिक वर्ष-2021 में विवाह के 50 शुभ मुहूर्त होंगे। साल 2021 में पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को होगा। इसके बाद 15 जुलाई तक 37 दिन ही विवाह के मुहूर्त बचे होंगे। 15 नवंबर-2021 को देवउठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए कुल 13 दिन और मिलेंगे।