फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ढाबे पर खड़े कंटेनर से डीजल निकाल ले गए चोर

Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे के एक कर्मी और ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया। हाइवे पर हर्रैया थाने के आमा पांडेय गांव के सामने एक ढाबे पर खड़ी कंटेनर की टंकी से बुधवार भोर में चार पहिया से आए चोर करीब साढ़े तीन सौ लीटर डीजल चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर चालक ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मी और कंटेनर के चालक को हिरासत में लेकर थाने पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। देर सायं तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार रात 12 बजे के करीब राजस्थान से सामान लादकर एक कंटेनर बिहार की तरफ जा रहा था।कंटेनर में चालक के अलावा कोई अन्य सहकर्मी नहीं था।रात में करीब 12 बजे वह हाइवे पर आमा पांडेय गांव के सामने ओवरब्रिज के पास प्रकाश ढाबा पर वह कंटेनर खड़ी कर सो गया। वृहस्पतिवार भोर में एक चार पहिया वाहन पर डीजल निकालने के लिए लगे मशीन के सहारे चोरों ने खड़ी कंटेनर की टंकी से करीब साढ़े तीन सौ लीटर डीजल निकाल ले गए। सुबह जगने पर चालक की नजर टंकी के नीचे गिरे तेल से गीली हुई जमीन पर गई तो उसे घटना की जानकारी हुई।चालक ने होटल कर्मियों को बताया तो सभी भौचक रह गए।चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल कर्मियों से पूंछताक्ष के बाद होटल कर्मी विकास और कंटेनर चालक को थाने पर पूछताछ के लिए ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें