हाथ ऐंठ कर किसान से 10 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार भागा
- कलवारी थाने के पाऊं बनहरा मोड़ पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के पाऊं बनाहरा मोड पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार उचक्का दिनदहाड़े व्यक्ति से 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। व्यक्ति ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस पास के लोगों से पूछताछ कर कलवारी थाने पर इसकी सूचना दी।
कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी निवासी मिथलेश घर से पाऊं बाजार आलमारी खरीदने साइकिल से जा रहे थे। राम जानकी मार्ग के पाऊं बनाहरा मोड पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने रोककर रास्ता पूछा। रास्ता बताते समय उसने हाथ ऐंठ कर जेब में रखे 10 हजार रूपये छीन कर कलवारी की तरफ फरार हो गया। मिथिलेश ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस पास के लोगों से पूछताछ कर कलवारी थाने पर इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।