फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी वाले घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेट ले गए

Tue, 12 Nov 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चोरीके बाद छत पर चोरों द्वारा छोड़ा गया बॉक्स देखने के लिए इकट्ठा हुए ग्रामीण
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के बेहिल गांव में हुई वारदात, 24 नवंबर को होनी है बेटी की शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मंडेरवा थाना क्षेत्र की बेहिल गांव में रविवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए।
बेहिल निवासी फूलचंद्र की बेटी की 24 नवंबर को शादी है। पूरा परिवार शादी के लिए एक-एक सामान एकत्रित करने में लगा है। रविवार की देर रात अज्ञात चोर मकान के छत की सीढ़ी के रास्ते घर में उतरकर शादी के लिए रखी ज्वेलरी, नकदी व अन्य कीमती सामान रखा हुआ बाक्स चुरा ले गए।
फूलचंद के अनुसार, परिवार के लोग रात करीब 11 बजे मकान के प्रथम तल पर सो रहे थे। भूल वश ऊपर की सीढ़ी का दरवाजा बंद करना भूल गए। आशंका है कि चोर देर रात सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किए और नीचे उतरकर घर का सारा सामान खंगाल ले गए।
विज्ञापन


परिवार के लोग सुबह करीब पांच बजे जब सोकर उठे तो बिखरा सामान व मुख्य दरवाजा खुला देख अवाक रह गए। घर से सामान गायब देखकर महिलाएं रोने लगीं। आवाज सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। कमरे में तीन बॉक्स के नीचे रखा बॉक्स कमरे से गायब था। परिजन के अनुसार, ज्वेलरी उसी में रखा हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीण जब आसपास सामान को ढूंढने लगे तो घर के बगल के पड़ोसी शिवकुमार सिंह के छत पर खुला बॉक्स मिला। बाक्स का ताला तोड़कर सामान चोर उठा ले गए थे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फूलचंद व उनकी पत्नी गेना देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। थाना प्रभारी मंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फूलचंद यादव ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें