फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चर्च में प्रार्थना सभा पर हंगामा, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के चंद्रशेखर आजाद नगर में रविवार दोपहर प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा हो गया। धर्मांतरण का आरोप लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने चर्च से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

वार्ड-14 स्थित गन्ना समिति के पीछे बने चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा करने लगे। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि चर्च लगभग 20 साल पुराना है। वहां नियमित रूप से प्रार्थना होती है। रविवार को प्रार्थना के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। फिलहाल दो-तीन लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया है। अभी किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें