फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचकर भागा उचक्का

Mon, 15 Sep 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के महरीखावां मोहल्ले में शनिवार की रात हुई चेन स्नेचिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के निवासी आशीष सिंह अपनी पत्नी के साथ मार्केट हुए थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। रात करीब सात से आठ बजे के बीच वह वॉकर के सहारे घर के अगले हिस्से में बैठी हुई थीं। उसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक युवक घर में घुस आया। उसने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की। पीड़िता और पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू किया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी का कहना है कि अब तक की जांच में चेन स्नेचिंग की घटना की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें