बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में आए मरीजों की जांच हुई, जिसमें सर्दी-जुकाम, बुखार और बदन दर्द के रोगी अधिक दिखे। दवा देकर घर भेजा गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल, 1117 मरीजों की सेहत जांची गई।
नगरीय पीएचसी बरदिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 137 मरीजों को परामर्श दिया। गर्भवती महिलाएं की भी जांच हुई। पीएचसी नरहरिया में 103 मरीजों की सेहत जांची गई। डॉ. आरपी सिंह ने परामर्श दिया। बताया कि वायरल बुखार के मरीज अधिक थे। खांसी और सांस रोगी भी आए। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने कुल 22 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने दवाएं वितरित की। राजेंद्र प्रसाद, माधुरी चौधरी, शहजादा परवेज, जमील अहमद ने सहयोग किया।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर कुल 37 मरीज आये, डाॅ. युसुफ खान ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट गुलाब कुमार, बबिता अग्रहरि, अंबिका गौड़, अरविंद भास्कर, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 51 मरीजों को परामर्श दिया। मौसमी बुखार, सिर दर्द, सांस के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी पर जन आरोग्य मेला के अंतर्गत 24 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. निधि शुक्ला ने बताया कि मेला में बुखार, सर्दी-खांसी, हड्डी दर्द, खुजलाहट के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, तेज प्रताप, रमजान अली ने सहयोग किया।
भानपुर में 172 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। भानपुर सीएचसी और तीन पीएचसी में 172 मरीजों की सेहत जांची गई। अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 61 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटी। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह ने 56 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिष कुमार ने 55 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं बांटी। संवाद