फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गले में खराश और वायरल इंफेक्शन से परेशान मरीजों की रही अधिक भीड़

Mon, 17 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 39 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला में अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में संक्रमण से परेशानी लिए पहुंचे। बुखार के मरीजों की डेंगू, मलेरिया की जांच की गई। आंख में इंफेक्शन और त्वचा के भी मरीज आए। वहीं, अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर एलोपैथ डॉक्टरों की अनुपलब्धता से मरीजों को निराशा हुई। यहां आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार किया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 47 मरीजों को परामर्श दिया। बताया कि सर्वाधिक बुखार के 26 मरीज आए। उन्हें दवा दी गई। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 53 मरीजों की जांच की। बताया कि बुखार के 16 मरीज थे। अन्य संक्रमण के मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। मुंडेरवा सीएचसी में डॉ. शिप्रा शर्मा ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। यहां 30 मरीज आए।
फार्मासिस्ट गुलाम, लक्ष्मी त्रिपाठी, अंजली गौड, राजेश, विनोद चौधरी ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने मरीजोंं को परामर्श दिया। 16 मरीज आए। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। सल्टौआ संवाद के अनुसार पीएचसी सल्टौआ में 22 मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. संतोष कुमार ने मरीजों का उपचार किया। महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से महिलाओं को उपचार कराने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

यशवंत कुमार, मनोज कुमार ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेला की हकीकत जांचने को डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। बैनर नहीं लगा था, इस पर चेताया। डाॅ. प्रशंसा जायसवाल से जानकारी ली तो बताया गया कि 33 मरीज को परामर्श दिया जा चुका है।
एएनएम रीना देवी से प्रसव संबंधी जानकारी ली। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, वार्ड ब्वॉय भगवान दास, हेमंत यादव व स्वीपर रमजान अली मौजूद रहे। वहीं, पीएचसी कुदरहा, पीएचसी हरदी, पीएचसी मुसहा, पीएचसी बेलघाट में जैसे-तैसे मेला निपटा। कई जगहों पर आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें