फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैठक के प्रस्ताव में सभासदों के एजेंडे का जिक्र नहीं, किया बहिष्कार

Tue, 09 Jul 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईओ के स्थानांतरण की मांग, मंडलायुक्त व एडीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

- 15 में से 12 सभासदों ने किया बोर्ड की बैठक का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का 12 सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड की बैठक में उनके एजेंडे का जिक्र नहीं किया गया। मंडलायुक्त व एडीएम को भेजे पत्र में सभासदों ने ईओ कीर्ति सिंह को हटाने की भी मांग की है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत में 15 सभासद चुने गए हैं। 12 सभासदों के बहिष्कार के बाद बैठक नहीं हुई।
सभासदों ने बताया कि साल में 11 बार बाेर्ड की बैठक होनी चाहिए। लेकिन, सिर्फ 3 बैठक से ही काम चलाया जा रहा है। एक जुलाई को सभी सभासदों को पत्र जारी कर 8 जुलाई को बोर्ड बैठक की सूचना दी गई। सभासदों का कहना है कि बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव में उनके एजेंडे का कोई जिक्र नहीं किया गया। ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वह चुने हुए सभासदों का नहीं सुनती हैं तो आम नागरिक का क्या सुनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि ईओ का पद पर बने रहना नागरिक हित में नहीं है। ऐसे में उन्हें यहां से हटाने की मांग मंडलायुक्त व एडीएम से की गई है। सभासदों ने बताया कि बैठक के बहिष्कार की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष को पहले ही दे दी गई थी। बैठक का चंद्र मोहन भट्ट, राम प्रकाश मिश्रा, राधेश्याम पाल, हरिश्चंद्र भारतीय, किस्मत अली, मनिराम, आलोक कुमार चौधरी, गुलाब चंद्र, हाजी अब्दुल्ला, आनंद अग्रहरि, कृष्ण लला आदि ने बहिष्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें