फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज चौराहे पर फ्लाईओवर नहीं

Thu, 08 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज चौराहे के फोरलेन पर फ्लाईओवर बनने का मुद्दा चुनावी सभाओं तक ही सिमट कर रह गया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को जोखिम में डालकर सड़क पार करना पड़ रहा है। कप्तानगंज चौराहे पर अब तक सड़क पार करते वक्त कई लोगों की जान जा चुकी है। उसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नही हो रहा है। फोरलेन के बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनपद मुख्यालय से 15 किलोमीटर पर बसा कप्तानगंज कस्बा जिले के प्रमुख कस्बों के रूप में जाना जाता है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन सड़क बने कई साल गुजर गए लेकिन कप्तानगंज का फ्लाईओवर बनवाने का किसी भी ने प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

इस रास्ते आंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अयोध्या जिले के लोग भी शेरवा घाट से, पंडुल घाट के रास्ते कप्तानगंज से होकर बस्ती और हर्रैया जाते हैं। कस्बे के रघुनाथ चौधरी, विकल्प तिवारी, अमरदेव सिंह, अनूप मिश्रा ने बताया कि फोरलेन के निर्माण के समय ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एनएचएआई के अधिकारियों से फ्लाईओवर बनवाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर अभय सिंह ने बताया कि कप्तानगंज चौराहे पर फोरलेन की स्वीकृति हो गई है जल्द ही कार्य शुरू किया जएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें