गौर। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। कभी लो वोल्टेज तो कभी फाल्ट की समस्या आए दिन हो रही है। पाॅवर हाउस बभनान के सरनागी गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से तीन दिन से आपूर्ति ठप है। लोगों को जहां मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
बभनान उपकेंद्र से सरनागी गांव सप्लाई वाला ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार की शाम जल गया और पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों लेकर हो रही है। ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत पोर्टल पर की तो विभाग ने ट्रांसफाॅर्मर गांव में पहुंचा दिया। जब लाइनमैन तार जोड़ने लगा तो पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज पहले से उड़ा है। इससे आपूर्ति संभव नहीं है। इस पर ग्रामीण भड़क गए। गांव वालों नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीन दिनों से बिजली न होने से चिपचिपाहट गर्मी से दिन का चैन और रात की नींद छीन गई है। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। घर की दिनचर्या बिगड़ गई है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। घरों में लगी पानी की टंकी खाली पड़ी है। बभनान पाॅवर हाउस के अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया है। कर्मचारी काम पर लगे हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।