बस्ती। कई ट्रेनों के निरस्त होने के कारण दूर की ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। तमाम यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। लिहाजा सामान्य टिकट लेकर वह ट्रेन के आरक्षित कोच में चढ़ रहे हैं। ट्रेनों में सीट पाने के लिए जमकर धक्का मुक्की हो रही है।
ट्रेन का जनरल हो या आरक्षित कोच सब बराबर हो गए हैं। मंगलवार का स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर कोच में जगह पाने के लिए यात्री टूट पड़ते दिखे।
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का मशक्कत करनी पड़ रही है। कई यात्री तो घायल होने से बचे। सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में जगह पाने के लिए गेट को यात्री पीटते नजर आए। गेट खुला तो धक्का-मुक्की के कारण कई यात्री गिर गए।
विज्ञापन
किसी का झोला गिरा तो किसी का बैग। स्थिति यह थी कि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भी मशक्कत करनी पड़ी।
ऐसी ही स्थित शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने पर देखने को मिला।