फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

परशुरामपुर पुलिस व एसओजी को मिली कामयाबी
सिकंदरपुर(बस्ती)। परशुरामपुर पुलिस तथा एसओजी टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस तथा गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे थाना क्षेत्र के रिक्खीपुर से हुई।
विज्ञापन

एक आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मोनू कुमार निवासी रिक्खीपुर के रूप में हुई है। उसके पास से एक अदद कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दूसरे आरोपी की पहचान दुर्गा प्रसाद निवासी बछईपुर के रूप में हुई। उसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुर आलोक सोनी ने बताया कि वस्थनवा में चोर बुधवार की रात एक दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान चुरा ले गए थे। मामले में वादी रामजीत ने शुक्रवार को घघौआ चौकी पर सूचना दी थी। शुक्रवार रात एसओजी टीम के उप निरीक्षक उमेश चंद्र तथा परशुरामपुर पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में मोनू कुमार तथा दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मोनू की निशानदेही पर उसके घर के बगल से पुआल में छिपाए गए दो गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें