फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े वाहन से बाइक टकराई, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े वाहन से बाइक टकराई, सवार की मौत
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े-विशेषरगंज मार्ग पर निदुरी पुल के पास शुक्रवार देर शाम खड़े वाहन में पीछे से एक बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ गांव निवासी प्रवीण कुमार (21) करीब 15 दिन पहले पैकोलिया थाना क्षेत्र के गाजीपुर में अपनी बुआ के घर गए थे। शुक्रवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हर्रैया थाने के निदुरी पुल के पास खड़े एक वाहन में पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उनको अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें