फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पचवस में भूतपूर्व सैनिक सहित दो घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- छावनी थानाक्षेत्र के पचवस गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरों ने पूर्व सैनिक गांव पचवस को खंगाल डाला। नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए। पचवस निवासी बम बहादुर सिंह के घर में घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये, सोने की चेन, 3 अंगूठी, झाला, मंगलसूत्र, बाला, चांदी की चार पायल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय गृह स्वामी घर के बाहर और सास व बहुएं घर के बरामदे में सो रही थीं। घटना की जानकारी परिजनों को गांव में चोर-चोर की गुहार लगाने के बाद हुई।
विज्ञापन

इसी रात चोर भूतपूर्व सैनिक यदुनाथ सिंह के घर में खिड़की तोड़कर घुस गए। चोरों ने घर में सो रहे परिजनों के कमरे बाहर से बंद कर दिए। उसके बाद उनके बड़े बेटे भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह के कमरे का ताला तोड़कर चांदी की प्लेट, गिलास, सुपारी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घर के अंदर से आहट मिलने पर बाहर सोए छोटे पुत्र संजीव सिंह ने जागकर गुहार लगाई। गुहार सुनकर चोर पीछे के रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देकर बड़ी देर तक ग्रामीणों ने चोरों को खोजने का प्रयास किया। पुलिस संग बस्ती से आई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें