फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भिटहा के तीन घरों में एक ही रात चोरी

Sat, 18 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में बृहस्पतिवार रात आसपास के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी से गांव के लोग दहशत में हैं। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार भोर में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
जानकारी के अनुसार, भिटहा गांव में रामधनी चौधरी के घर के बरामदे में खड़ी बाइक बृहस्पतिवार देर रात चोर उठा ले गए। बगल में बने उन्हीं के दूसरे मकान के बरामदे में तख्त पर रखा मोबाइल फोन, एक बै , बरामदे में रखा कपड़ा भी चुरा लिए। गृहस्वामी रामधनी बरामदे में सो रहे थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। उसी रात गांव के संतोष प्रजापति के घर के बरामदे में रखा मोबाइल फोन व दीवार पर टंगे कपड़े भी चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को ही उसी गांव के उत्तम चंद्र के घर के बरामदे में चोर पहुंचे, मगर वहां एक बाइक की चाभी के अलावा कुछ नहीं मिला। बाइक मकान के अंदर खड़ी थी, इसलिए चोर बाइक ले जाने में असफल रहे। बताया जा रहा है कि चाेरों ने उत्तम चंद्र के बाइक की चाभी रामधनी के घर मे फेंक दिया। थाना प्रभारी लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है , जांच की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें