हर्रैया। क्षेत्र के थाना खास गांव में शुक्रवार की रात छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर आभूषण व दस हजार नकदी चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि रात करीब तीन बजे दूसरे कमरे में सो रहे उनके पुत्र मनोज कुमार का फोन आया कि घर में किसी के घुसने का अंदेशा हो रहा है। जब उसने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। बेटे से कह कर दरवाजा खुलवाने के बाद निकल कर देखा तो एक दूसरे कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में बाॅक्स का सामान बिखरा पड़ा था। छत पर जाकर देखा तो एक अटैची खुली थी।
जगन्नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी की सोने एक बाली, एक चेन और दस हजार नकदी गायब था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। मामले की छानबीन कर रही है।