फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी ले गए चोर

Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर वार्ड में सोमवार/मंगलवार रात पांच घरों में चोरी हो गई। चोर लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड के अमित कुमार का कस्बे में दो मकान हैं। पत्नी पूजा एक मकान में ताला लगाकर लगभग सौ मीटर दूर बगल के घर में सो रही थीं। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। उसमें सोने की नथुनी, झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी का पाजेब, सोने की अंगूठी व पांच हजार नकदी थी। पीड़िता ने बताया कि करीब दो लाख के गहने चोर उठा ले गए हैं। वारदात की जानकारी सुबह हुई।
दिलीप को पत्नी रेखा कस्बे स्थित अपने घर में ताला बंद कर बच्चों के साथ थाना खास गांव में मायके में रहती हैं। सुनसान घर में दरवाजे का ताला काटकर चोर दीवान बेड के बक्सा में रखे लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। तीसरी वारदात में रेखा की जेठानी सविता देवी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। पति की मौत के बाद सविता कमरे में ताला बंद कर दो बच्चों के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बुधईपुर में मायके में रहती हैं। चोरों को यहां कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके अलावा लल्लू सोनी और मेहरुन्निशा के घरों में भी चोर घुसे मगर वहां उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। पांच घरों में चोरी से कस्बे में हड़कंप मच गया। मंगलवार देर शाम सूचना मिलने पर डायल 112 व थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची। पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें