फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र बलुआ सम्मय माता मंदिर से दानपात्र, पंचायत भवन से कंप्यूटर व अन्य सामान के अलावा बाइक चोरी करने वाले गिरोह के छह गुर्गाें को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, दो दानपात्र और 41 सौ रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइंस प्रेसवार्ता में बताया कि 22 अगस्त को मैनहिया गांव के राम किशोर ने नगर थाने में केस दर्ज कराया था कि उनकी बाइक दरवाजे के सामने से 17 अगस्त की रात चोरी हो गई। उसी रात मैनहिया के पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर, सीसीटीवी हार्ड डिस्क और टुल्लू पंप चोरी हो गए थे। 23 अगस्त को लालगंज थाने के साहूपार निवासी दिवाकर उपाध्याय ने तहरीर दी कि वह सम्मय माता बलुआ के संस्थापक हैं। 19 अगस्त की रात करीब 12 बजे किसी ने मंदिर की दानपेटी को चुरा लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
एएसपी ने बताया कि एसओ विश्वमोहन राय की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सोमवार को तड़के साढ़े चार बजे थानाक्षेत्र के मोहटा घाट मोड़ के पास से टीम ने दो बाइक चार सवार छह संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वे चोरी की वारदात में बदमाश थे। उनकी पहचान रमेश निषाद निवासी ओसानपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद आंबेडकर नगर, वीरेंद्र निवासी फुलवरिया बरगाह थाना नगर, कन्हैया निषाद निवासी नकहा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, शिव कुमार निवासी गोपालपुर उंजी थाना दुबौलिया, अजय व विजय निवासी पड़रिया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। रमेश गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उस पर नौ केस दर्ज हैं। इसके अलावा वीरेंद्र पर तीन, कन्हैया पर आठ, शिव कुमार पर सात, अजय पर नौ और विजय पर तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें