फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल विकास परियोजना के गोदाम की दीवार तोड़कर चोरी

Sat, 20 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बरांडा गांव में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सह गोदाम को बृहस्पतिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। पीछे से गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर लगभग छह क्विंटल रिफाइंड तेल और डेढ़ रिफाइंड क्विंटल चने की दाल उठा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पास की चाय की दुकान चलाने वाले रजावन की नजर टूटी दीवार पर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी जानकारी सीडीपीओ जितेंद्र कुमार को दी। सूचना पर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें