सोनहा। ट्रांसफाॅर्मर टेस्टिंग के चलते विद्युत उपकेंद्र भानपुर से जुड़े करीब 48 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गुल हो गई। जो देर शाम तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोनहा, फेरसम, आमा, परसोहिया, परसा लंगड़ा, सरैनी सहित करीब 48 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण सनातन गौड़, रामसागर पांडेय, मन्नू कसौधन, संतोष मोदनवाल, दीपक, विनय यादव, संजय और मनोज ने बताया कि पूरे दिन बिजली न रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे लोग काफी परेशान रहे।
इस संबंध में अवर अभियंता राममिलन यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मर टेस्टिंग की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।