मॉनिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसालाल शाही चौराहे पर स्थित अंशी इंडेन गैस सर्विस व प्ले स्टोर फार्मेसी के पीछे की दीवार तोड़कर मंगलवार की रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने 42 हजार नकदी और कुछ कागजात पर हाथ साफ कर दिया। थाना क्षेत्र के गंधरिया फैज गांव निवासी संजय कुमार चौधरी की पत्नी के नाम से अंशी इंडेन गैस सर्विस संचालित हैं।
इसी गैस सर्विस से सटे थाना क्षेत्र के सैथवलिया गांव निवासी अनूप कुमार चौधरी का प्ले स्टोर फार्मेंसी नाम से मेडिकल स्टोर भी है। मंगलवार की रात गैस एजेंसी के पीछे की दीवार पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़ चोर दोनों दुकान में घुस गए।
गैस एजेंसी के कार्यालय में रखे 5200 रुपये एवं कार्यालय के गल्ले में रखे 31,800 कुल 37,000 हजार नकदी तथा फार्मेसी की दुकान में रखे 5 हजार नकदी व सामान चोर उठा ले गए। संवाद