दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बसंतपुर ग्राम पंचायत में स्थित गोइरी तालाब पर किए गए अतिक्रमण से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को धरना दिया। इस दौरान तालाब अतिक्रमणमुक्त कराने की आवाज बुलंद की गई। प्रधान ने कहा कई उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी।
बुधवार को दोपहर में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पैमाइश के लिए पहुंची। इस दौरान तालाब से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी भी लाया गया था। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया तो कुछ लोग आगे आकर व्यवधान उत्पन्न कर दिए। इसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। इसी से नाराज होकर ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। प्रकरण में तहसीलदार हर्रैया ऋषभ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। टीम भेज तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। ग्रामीण देर शाम तक धरने पर डटे रहे। संवाद