फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलवारी क्षेत्र में सरयू में डूबे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास 9 मई सरयू नदी की सोती में नहाते समय गहरे पानी में डूबे व्यक्ति का 48 घंटे बाद भी नहीं पता चल सका है। व्यक्ति की तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन, अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिजनों कहना है कि पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में रूचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर कुसमा गांव निवासी अर्जुन पासवान (40) अपनी मौसी तारा देवी के घर बैड़ारी एहतमाली आए थे। 9 मई को वह मदरहवा गांव के पास सरयू नदी की सोती में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे, अर्जुन लापता हो चुके थे। नदी के किनारे उनके कपड़े और चप्पल बरामद हुए हैं।
रविवार सुबह से ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर जाल डालकर खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। एसडीआरएफ टीम भी अब तक मौके पर नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। अर्जुन का पता न चलने के कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें