फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला के अंतिम संस्कार में गए युवक सरयू नदी में डूबने से मौत

Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी के माझा खुर्द घाट पर डूूबने से मृत संदीप की फाइल फोटो
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी थानाक्षेत्र के सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराने गया 22 वर्षीय युवक नहाते समय पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय तैराकों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र के धनौवा निवासी प्रेमा देवी की रविवार को मौत हो गई थी। गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए कलवारी के माझा खुर्द घाट पर ले गए। गांव वालों के साथ 22 वर्षीय संदीप भी प्रेमा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय संदीप डूबने लगे। बगल में नहा रहे गांव के ही नीरज ने उनको बचाना चाहा तो वह भी डूबने लगे। आसपास के लोगों ने नीरज को तो बचा लिया, लेकिन संदीप डूब गए। लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी माझा खुर्द पवन कुमार मौर्य को दी। चौकी प्रभारी ने स्थानीय नाविक व तैराकों की मदद से तलाश कराई। संदीप के मिलने पर उनको जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत संदीप के परिवार में बड़े भाई 24 वर्षीय संत कुमार, छोटी बहन 19 वर्षीय सीमा तथा 17 वर्षीय बहन नीमू के अलावा उनकी माता कलावती देवी हैं। जबकि उनके पिता राम लौट की तीन वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। अभी उनके किसी भाई बहन की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें