फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी नर्सिंग होम की जांच में मिलीं गड़बड़ियां

Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम की जांच में मिलीं गड़बड़ियां
विज्ञापन




भानपुर। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने शनिवार को भानपुर-रुधौली तिराहे पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम की जांच की। व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं होने के बाद भी प्रसव कराया जा रहा था। अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कोई कागजात नहीं मिला। वार्ड भी मानक के मुताबिक नहीं पाए गए। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं मिली। अग्निशमन यंत्र व अलार्म भी ठीक नहीं मिले। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और भर्ती मरीजों के बारे में भी जिम्मेदार कोई रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। बताया कि जांच के दौरान निजी अस्पताल में ग्रामीण महिलाओं का प्रसव कराने में गांवों में तैनात कुछ आशाओं की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। इसकी भी जांच की जा रही है। अस्पताल संचालक को वैध प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय को जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें