फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवटली गांव में शनिवार की सुबह सागौन के पेड़ से केबल के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान केवटली गांव निवासी राम बहादुर के पुत्र अजय (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अजय तनाव के दौर से गुजर रहा था। वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी प्रिया कुमारी और दो वर्ष की एक बेटी रोशनी है। अजय पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात अजय पत्नी के साथ घर में सो रहा था। रात में कब वह घर से निकला गया, इसकी भनक नहीं हो सकी। सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका मिला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें