फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों-किसानों के साथ आज बैठेंगे मिल के अधिकारी

Sat, 20 Apr 2019 01:28 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
श्रमिकों-किसानों के साथ आज बैठेंगे मिल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। चीनी मिल वाल्टरगंज पर गन्ना मूल्य व श्रमिकों के बकाया वेतन के भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस बीच मिल प्रबंधन व आंदोलनकारियों के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए डीएम डॉ. राजशेखर की पहल पर श्रमिक, किसान व क्रेता- विक्रेता 20 अप्रैल को एक साथ बैठेंगे। यह बैठक जिला मुख्यालय पर होगी। हालांकि यह मिल प्रबंधन के साथ आंदोलनकारियों की आठवीं बैठक है, मगर इस बार आंदोलनकारी उम्मीद जता रहे हैं कि कोई न कोई हल जरूर निकलेगा। 
विज्ञापन


इधर धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए राम प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि भूख हड़ताल के 18 वें दिन भी मिल प्रबंधन व जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों की मांगों के बारे में कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को डीएम कार्यालय से पत्र मिला है। जिसमें वार्ता के लिए क्रेता-विक्रेता के साथ ही किसान व श्रमिक भी बैठेंगे। अंगद वर्मा ने बताया कि मिल प्रबंधन के साथ यह आठवीं बैठक है। अब तक जितनी बैठकें हुईं है सब बेनतीजा रहीं। उम्मीद है कि इस बैठक में कोई सार्थक परिणाम सामने आएगा। धरने में हरिराम, शिव प्रसाद चौधरी, गनीराम चौधरी, श्रीराम चौधरी, अमर लाल चौधरी, शत्रुघ्न, कमलेश पटेल, झगरू, धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें