फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती ने बदला बयान, सीट के विवाद में लगाया था छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्लीपर एसी बस में इंदौर से गोरखपुर की यात्रा कर रही युवती से छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि युवती का बस स्टॉफ से सीट को लेकर विवाद हुआ था। छावनी थाने में पीड़िता को बस स्टॉफ से दो हजार रुपये वापस कराकर मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। देर रात पकड़े गए आरोपी खलासी, चालक और बस को भी पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इंदौर से गोरखपुर के लिए यात्रा कर रही गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को बस्ती सीमा में पहुंचने के बाद डायल 112 पर छेड़खानी की सूचना दी थी। उसने बताया था कि उसके केबिन में बस का खलासी घुस गया और छेड़खानी करने लगा। एक सहयात्री ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी सुरक्षा की, उसके गले पर नाखून के गहरे निशान भी बताए गए थे। सूचना के बाद डायल 112 की पीआरवी एवं छावनी थाने के पुलिस घंटों पसीना बहाती रही।
हाईवे पर पीछा कर चौकड़ी टोल प्लाजा से आगे छावनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव डुहवा के पास हंस कोच की संबंधित बस को पकड़ लिया गया। उसमें सवार लांग रूट की 60 सवारियों को उतारकर पुलिस ने उन्हें दूसरे बस से रवाना किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी खलासी, दो चालक और पीड़ित युवती को बस सहित छावनी थाने ले गई। पूरे दिन आरोपी खलासी और बस के दो चालक हिरासत में रखे गए और देर शाम मामले का पटाक्षेप किया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती ने छेड़खानी की झूठी सूचना प्रसारित कर दी थी। युवती का बस स्टॉफ से सीट को लेकर विवाद हुआ था। उसे बुकिंग के हिसाब से सीट उपलब्ध नहीं कराई गई थी, इसी नाराज युवती का बस स्टॉफ से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने पुलिस को गलत सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें