फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों ने खुद उठाया गांव की सुरक्षा का जिम्मा...दे रहे पहरा

Sat, 13 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के रकबा, अतरौड़ा और परिवारपुर गांवों में कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी और छिनैती की घटनाओं से आक्रोशित और भयभीत ग्रामीणों ने खुद गांव की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन विशेषकर हरैया थाने की निष्क्रियता के चलते अब उन्हें स्वयं ही चौकसी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ड्रोन उड़ने की घटनाओं, रात में संदिग्धों की आवाजाही और छिनैती की वारदातों ने लोगों को जगने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीणों ने 15 दिनों से रात की गश्त और अब दिन में भी चौक-चौराहों पर पहरा देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को परिवारपुर गांव के मुख्य चौराहे पर दर्जनों ग्रामीण टोली बनाकर संदिग्ध लोगों की निगरानी करते दिखे। अपरिचित बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली जा रही है, और किसी भी अनजान व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
परिवारपुर चौराहे पर मौजूद विजय पाल सिंह, अजीत बाबा, दिलीप सिंह, रबिंद सिंह, राजू, राम रूप मौर्य, अरविंद, मनमोहन सिंह, हरिओम, बाबू बाल और अजय सोनी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि हरैया पुलिस हमारी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। मजबूरी में हमें खुद ही अपने घर, गांव और बच्चों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। हरैया थाने के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें