फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर मुंडेर पर लहराएगा तिरंगा, गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लाइटों से नहाया बीएसए कार्यालय संवाद
विज्ञापन
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों पर शान से तिरंगा लहराएगा। इस दौरान देशभक्ति के तरानों की चहुंओर गूंज होगी। सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की ओेर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति नारे लगाएंगे। कुछ विद्यालयों की ओर से मानव शृंखला भी बनाया जाएगा। इसके जरिए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बच्चे देश भक्ति गीत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य प्रस्तुति के साथ ही नाट्य मंचन भी होगा।
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी व गैर सरकारी इमारतों को रंगीन लाइटों व झालरों से सजा दिया गया है। रात में रंगीन लाइटों की रोशनी में डूबी इमारतें आकर्षक लग रही है। बापू की प्रतिमा स्थल वाले बीडीए कार्यालय भवन को झालरों से सजाया गया है। रात में कार्यालय भवन जगमगा उठा। वहीं बीएसए कार्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कलेक्ट्रेट व विकास भवन भी सज धज कर तैयार है।
विज्ञापन



महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में स्थित महापुरषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिक पार्टियों के साथ ही समाजसेवी भी महापुरुषों को माल्यार्पण कर नमन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें