फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन बाद बदला गया ट्रांसफाॅर्मर, मिली राहत

Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में ट्रांसफाॅर्मर बदलने के बाद 300 घरों में चार दिन बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई। बिजली पानी के बिना चार दिनों से लोग परेशान थे। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर वार्ड स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्थित 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गया था। इससे करीब 300 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण पिछले चार दिनों से लोगों के घरों में लाइट और पंखा तो बंद था ही साथ ही लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा था। लोगों के घर में लगे इन्वर्टर पूरी तरह बैठ गए और मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने के कारण लोगों का संपर्क भी कट गया।
विज्ञापन

वार्ड के उपभोक्ता विष्णु कसौधन, विल्सन, रविंद्र कुमार, मकसूद, फिरोज अहमद, हैप्पी आदि में बताया कि चार दिनों तक घरों में पानी का संकट होने के चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद रहे। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सप्लाई बहाल हुई तब जाकर घरों में पानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें