फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत को मिला 2.79 करोड़ का सौगात, होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत बनकटी को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 2.74 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे छठ घाट, डिजिटल लाइब्रेरी और चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी के प्रतिनिधि अरविंद पालने शुक्रवार को लक्ष्मी बाई नगर वार्ड में वार्ड वासियों के साथ बैठक कर बताया कि लक्ष्मी बाई नगर वार्ड (देईसांड़) में छठ घाट के लिए 80 लाख और चिल्ड्रन पार्क के लिए करीब 49 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। अब्दुल कलाम नगर नगर (पंखोबारी) में डिजिटल लाइब्रेरी सहित भवन के लिए एक करोड़ तथा राजेंद्र नगर वार्ड (कथरूआ) में चिल्ड्रन पार्क के लिए 49 लाख रुपये मिले हैं। इन परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जागा।
विज्ञापन

इस दौरान विवेकानंद शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार, बृजेश कुमार यादव, रमेश यादव, अतुल पाल,अमरेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें