फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को झांसा देकर जेवर और नकदी ले भागे उचक्के

Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल आई महिला के जेवर व नकदी लेकर उच्च्के के फरार होने से परेशान महिला व जुटी भीड
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल के पास शुक्रवार को एक महिला के गले की चेन, कान की बाली समेत अन्य जेवर उतरवाकर नकदी लेकर उचक्के फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहटी निवासी वीराना देवी शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आई थीं। दोपहर बाद लौटते समय अस्पताल के गेट से वह ऑटो पकड़ने जा रही थीं। इस दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगे और एक निजी अस्पताल का पता पूछते हुए कहा कि आपकी तबीयत ठीक नहीं लग रही। उन्होंने बताया कि हम लोग जेवर दूना करने (सोना बढ़ाने) का काम करते हैं। महिला ने पहले इन्कार किया लेकिन ठगों के बहकावे में आकर उसने अपने कान की बाली और मंगलसूत्र, पायल और अन्य जेवर और पर्स में रखे तीन हजार रुपये दे दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तभी एक युवक ने कोई पाउडर फूंक दिया, जिससे महिला का सिर चकराने लगा। जब तक वह संभलती, दोनों युवक मौके से भाग गए। जब महिला को समझा आया तो उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें