फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में नकब लगाकर नकदी समेत जेवरात व सामान उठा ले गए चोर

Wed, 11 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। माझा मानपुर के खंभा गांव में मंगलवार की रात में घर पीछे से नकब लगाकर चोर नकदी सहित जेवरात व सामान उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर के खंभा गांव निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते परिवार के लोग सोमवार-मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। घर के पीछे नकब लगाकर चोर घुस गए और घर में रखे नकद एवं लगभग लाखों रुपये के जेवरात व कपड़े, बर्तन आदि सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर पीछे नकब कटी पाई गई। घर की स्थिति देख लोगों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। गांव वालों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। लोगों ने घटना की सूचना गौर पुलिस को दी। थाने के उप निरीक्षक रेवती रमण ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें