फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारा फिर पहुंचा 39 डिग्री के पार, लोग बेहाल

Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। तापमान फिर 39 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में सूरज की तपन और गर्मी से लोग बचाव करते नजर आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है दिन में स्कूल छूटने पर तपती धूप में ही उन्हें घर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक बच्चों को धूप से बचाने की सलाह दे रहे हैं।दोपहर के समय ग्राहक कम होने के कारण दुकानदार दुकान पर बैठकर समय बिता रहे हैं। सहालग का सीजन करीब होने के बावजूद गर्मी और तपन के कारण सड़क पर चहल-पहल कम दिख रही है। शहर के गांधी बाजार, मंगल बाजार, पांडे बाजार, करूआबाबा आदि बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की कमी से दुकानदार परेशान हैं।
दुकानदारों का कहना है कि अभी यह हाल है, गर्मी का पूरा सीजन बाकी है, आगे क्या होगा, समझ नहीं आ रहा। तपन से परेशान राहगीर पेड़ की छांव खोज रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए गन्ने का रस और बेल के शरबत आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 36 प्रतिशत हो सकती है। डाॅ. मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। सामान्य गति से हवा चलने एवं तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हंै।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें