फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाली हाथ लौटी टीम, जाल में नहीं आया एक भी बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के असनहरा ग्राम पंचायत में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को दूसरे जिले से बंदरों को पकड़ने पहुंची टीम सुबह से दोपहर तक प्रयास करती रही, लेकिन एक भी बंदर जाल में नहीं फंसा। आखिरकार टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

टीम के सदस्य बंदरों के संभावित ठिकानों पर केला और चना रखकर जाल लगाए बैठे रहे, लेकिन बंदर उनके पास नहीं आए। ग्रामीणों का कहना है कि टीम के लौटते ही बंदरों का उत्पात फिर बढ़ जाता है। बंदर खेतों में लगी सब्जियों और घरों की छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत सचिव आदर्श पांडेय ने बताया कि टीम ने अपने संसाधनों के साथ सुबह से दोपहर तक बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक सप्ताह बाद दोबारा टीम बुलाकर उत्पाती बंदरों को पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें