फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी प्रमाणपत्र पर दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने की कोशिश, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यूडीआईडी कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) बनवाने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मेडिकल बोर्ड के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जांच में अब तक सात आवेदन फर्जी पाए गए हैं। विभाग का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला कटरा बाईपास, दुर्गानगर, बस्ती की मेडिकल रिपोर्ट जांच में कूटरचित मिली है। ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के दौरान संबंधित कर्मी को रिपोर्ट पर संदेह हुआ। रिपोर्ट पर चिकित्सक और सीएमओ के हस्ताक्षर व मुहर होने के कारण पहली नजर में फर्जीवाड़ा पकड़ना मुश्किल था। इसके बाद रिपोर्ट का मिलान मेडिकल बोर्ड के मूल रजिस्टर से कराया गया।
जांच में पता चला कि संबंधित तिथि और क्रमांक पर किसी दूसरे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई थी। इससे आवेदन में लगाई गई रिपोर्ट फर्जी साबित हुई। नियमानुसार मेडिकल बोर्ड से जांच के बाद अभ्यर्थी को रिपोर्ट ऑनलाइन करनी होती है। सत्यापन पूरा होने पर यूडीआईडी नंबर जारी किया जाता है। इसी नंबर से जुड़े दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। ऐसे में फर्जी रिपोर्ट के जरिये कार्ड बनवाने का प्रयास गंभीर मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने सातों आरोपियों के मूल पते पर रजिस्ट्री भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। इनमें से एक रजिस्ट्री वापस आ गई, जबकि छह आरोपियों को नोटिस प्राप्त होने की जानकारी है। इसके बावजूद किसी की ओर से अब तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। बाबुरहवा, थाना नगर के एक आरोपी के पते पर भेजी गई रजिस्ट्री वापस आ गई।
कोट :: फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कार्रवाई शुरू होने के बाद से सीएमओ कार्यालय में कोई नई फर्जी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। -डॉ. एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें