फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुझाव संकलन के लिए नगर पहुंची टीम

Wed, 10 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश की टीम मंगलवार को नगर पंचायत पहुंची। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने दो वर्ष की उपलब्धियों वाली पुस्तिका भेंट की। टीम ने अध्यक्ष, सभासदों और समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया।
विज्ञापन

नामित सदस्य पूर्व आईएएस ओएन सिंह ने बताया कि 2047 में विकसित प्रदेश की संकल्पना में आम जन का सुझाव संकलन टीम का उद्देश्य है।
कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रत्येक सेक्टर में आमूल चूल बदलाव और योजनाओं को जनोपयोगी बनाने के लिए जनपदों में विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत प्रमुख अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को विस्तार से विषय वस्तु की जानकारी दी। सेवानिवृत कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से क्यूआर कोड बनाया गया है। उसे स्कैन कर आम जन भी अपने सुझाव दे सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर निकाय में सीवरेज,स्टेडियम, डिजिटल लाईब्रेरी, पार्क, एलोपैथिक अस्पताल, तकनीकि शिक्षा, अग्नि शमन केंद्र, इंडस्ट्री, नगर निकायों की सीमा से मुख्यालय तक दो लेन सड़कों के निर्माण सहित एक दर्जन मांग करते हुए किसानों के लिए फ्री बोरिंग योजना पुनः शुरू करने तथा महिलाओं के समूहों के पुनर्गठन का सुझाव दिया। नगर पंचायत द्वारा संचालित अनुकरणीय योजनाओं एवं कार्यकमों की जानकारी साझा किया।
विज्ञापन

शिक्षक अमरेंद्र सिंह ने एआई के उपयोग, सेवा निवृत्त सूबेदार मेजर चंद्र शेखर शुक्ला ने खाद की कालाबाजारी पर सुझाव दिया। सभासद राजेश पाण्डेय ने कोल्ड स्टोरेज निर्माण, शिक्षक शिव पूजन आर्य ने विद्वेष फैलाने वालों पर अंकुश की मांग किया।
विज्ञापन

अनिल कुमार श्रीवास्तव, बकैनिया द्वीप के राकेश पाण्डेय, टेमा के मोहंती दूबे, सभासद प्रतिनिधि यशराज केके, शिक्षक बिपिन पाण्डेय ने अपने-अपने सुझाव दिए।
सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ आरएन ओझा, वरिष्ठ वैज्ञानिक बीपी शाही, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, राम उजागिर कन्नौजिया, अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें