भानपुर। मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत सोनहा पुलिस टीम ने रविवार को उपनिरीक्षक देव मुनि सिंह व रिक्रूट महिला आरक्षी प्रियांशी कुशवाहा ने थाना क्षेत्र के कोरियाडीह, बनरही, रामपुर मुडरी व कोठिला कस्बे में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया।
उन्हें पुलिस सहयोग और कानून की जानकारी दी। साथ ही घर से बाहर निकलने पर हमेशा सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आपात स्थिति में मदद के लिए प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर हेल्प वेबसाइट www.cybercrime.gov.in तथा थाने के सीयूजी 9454403123 व मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर 9454408358 के बारे में भी जानकारी दी। संवाद