फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीम ने देखे अभिलेख, शिक्षकों और प्रधानाचार्य के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ लोकायुक्त में की गई शिकायत की जांच करने बृहस्पतिवार को टीम विद्यालय पहुंची। मुख्य कोषाधिकारी, डीआईओएस और एसडीएम सदर की टीम ने करीब दो घंटे तक अभिलेखों की जांच की। प्रभारी प्रधानाचार्य और शिक्षकों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के उड़वलिया, इटवा निवासी रामकुमार चौधरी ने अगस्त के पहले सप्ताह में लोकायुक्त में परिवाद दाखिल कर एमडीएम, दूध खरीद, भवन निर्माण से निकले मलबे, फर्नीचर, समर कैंप किट और यात्रा व्यय समेत 16 बिंदुओं पर शिकायत की थी।
मामले की जांच मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीआईओएस संजय कुमार सिंह और सदर एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता ने प्रभारी प्रधानाचार्य पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जांच टीम विद्यालय पहुंची और प्रभारी प्रधानाचार्य से शिकायत में शामिल प्रत्येक बिंदु से संबंधित अभिलेख मांगे। टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके बाद शिक्षकों से अलग-अलग पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उनसे प्रभारी प्रधानाचार्य के प्रार्थना सभा में उपस्थित रहने समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई। कुछ देर बाद तहसीलदार सदर भी विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें