फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन विवाद के कारण घट गया अन्नपूर्णा भवन निर्माण का लक्ष्य

विज्ञापन
औडजंगल में बनकर तैयार हुआ अन्नपूर्णा भवन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जनपद में पहले 150 भवन बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था, मगर जमीनी अड़चन के चलते लक्ष्य घटा दिया गया है। अब सिर्फ 68 पर ही कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

भवन बनवाए जाने के लिए मनरेगा मद से स्वीकृति दी गई है। गांवों में भवन बनवाए जाने से श्रमिकों को काम भी मिल रहा है। भवन में कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। कुछ भवन तैयार भी हैं। जिसे जल्द हैंडओवर कर दिए जाएंगे। मनरेगा से भवन बनाकर आपूर्ति विभाग को हैंडओवर करना है। गांवों में संचालित उचित दर की दुकानों को अब अपने भवन मिलने लगे हैं, जिससे अनाज का वितरण और भंडारण की सुविधा होगी।
सार्वजनिक स्थानों से अनाज आदि के वितरण होने से लोगों को उचित दर विक्रेता के घर नहीं जाना होगा और गांव की राजनीति के वितरण पर असर नहीं पड़ेगा। अब गांव की राजनीति और रंजिश के कारण कोटेदार के दरवाजे पर न जाने वाले कार्डधारक परिवार भी अनाज आदि आसानी से ले सकेंगे। खाद्य और रसद विभाग के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग ने उचित दर की दुकानें बनाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन

बताया कि पहले गांवों में संचालित उचित दर की दुकानों में से 150 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने थे। बाद में जमीनी अड़चन होने पर लक्ष्य घटाकर 68 किया गया, जिस पर वर्कआर्डर जारी किया गया है। बताया गया कि अभी तक मनरेगा से 26 भवन बन चुके हैं। रंग-रोगन के बाद उसे हैंडओवर करेंगे। बताया गया कि करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से ये भवन बनाए जा रहे हैं। करीब पांच करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
15 भवन का कार्य पूर्ण : मनरेगा के अलावा खाद्य विभाग को भी भवन बनाने के लिए लक्ष्य मिला है। बताया गया कि पहले 30 भवन खाद्य विभाग को बनाने थे, जिसमें से 15 पर कार्य पूर्ण करवा दिया गया है। 15 पर कार्य शेष है।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल का कहना है कि भवन का निर्माण शुरू है। जो भवन तैयार होकर मनरेगा से हैंडओवर हो रहे, वहां जल्द ही दुकान शिफ्ट करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें