फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया नपं अध्यक्ष पर चालक को पीटने का आरोप

विज्ञापन
एंबुलेंस चालक के समर्थन में नारेबाजी करते हुए हर्रैया थाने से बाहर निकलती आक्रो​शित भीड़। स्रोत
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया में आउटसोर्सिंग पर तैनात एंबुलेंस चालक ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर कमरे में बंद कर बुरी तरह पिटने और मुंह में पिस्तौल डालकर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि हर्रैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच करमडाड़ के निवासी करुणेश के साथ आक्रोशित संविदाकर्मी हर्रैया थाने पर पहुंचे। यहां करुणेश ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष ने फोन कर उन्हें अपने घर मिलने के लिए बुलाया। वह कमरे में गए तो नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनपर आवास योजना में लाभार्थियों से रुपये वसूलने का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उसके मुंह में पिस्तौल डालकर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी।
आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ थाने पर नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी संबंधित वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर ले ली गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें