फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से लड़खड़ाई व्यवस्था

Tue, 23 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ से नाराज कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से डीडीओ और डीआरडीए कार्यालय की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार दोपहर बाद कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने वाले कर्मचारीअपने निर्णय पर कायम हैं। सोमवार को भी विकास भवन के कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटे। कार्यालयों में कामकाज ठप रहा, फरियादी निराश लौट गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्य करने में वे असहज महसूस कर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने में कठिनाई हो रही है। ठोस निर्णय होने तक वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। इस बाबत डीडीओ को अनिश्चितकालीन अवकाश पत्र सौंपा गया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि सीडीओ ने कार्यालय के पटल सहायकों के पटल की समीक्षा की। जब कर्मचारियों ने कार्यालय की समस्याओं से अवगत कराया तो उन्होंने सोशल आडिट के माध्यम से ग्राम पंचायतों की वसूली निकालने का दबाव बनाया। आरोप लगाया कि शिकायत, जन सूचना, आडिट, कर्मचारियों के लंबित पावनाओं, क्षेत्रीय कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि प्रकरणों का निस्तारण करने के बाद भी निलंबन का नोटिस देने के निर्देश देकर मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन डीडीओ और डीआरडीए कार्यालय में कार्य नहीं हो पाए। इससे तमाम फरियादी निराश लौट गए। बताया गया कि सोमवार को कर्मचारियों में आपसी बैठक होनी थी, जिसमें अगले कदम पर चर्चा होनी थी, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन पाने से बैठक नहीं हुई। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल का कहना है कि तालमेल बनाकर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें