बहादुरपुर। नवरात्र के पहले दिन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ब्लाक परिसर की सफाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व प्रमुख रामकुमार ने किया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि केके दुबे ने स्वच्छता ही सेवा जागरूकता वाहन को रवाना किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए इस सेवा पखवाड़े के तहत ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान जारी है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सार्वजनिक स्थानों की सफाई के दौरान जनभागीदारी सुनिश्चित करें और लोगों को स्वच्छता के लाभों के प्रति जागरूक करें। सफाई अभियान में शामिल लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। संवाद