फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी दरोगा भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते एएसपी। स्रोत पुलिस - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
बस्ती। यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। 14 और 15 मार्च को होने वाली इस परीक्षा पर नजर रखने के लिए पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहीं से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। बुधवार को एएसपी श्यामकांत ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा। खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।
एएसपी ने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की व्यवस्था, संचार प्रणाली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, स्टाफ की तैनाती, अभ्यर्थियों की सहायता के लिए की गई तैयारियों तथा परीक्षा के सुचारू संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता व गड़बड़ी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों की निगरानी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें