बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में कोचिंग के लिए निकला छात्र सोमवार सुबह 10:30 बजे लापता है। परिवार के लोगों ने इधर-उधर ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह छात्र ने खुद फोन कर बताया कि वह बुआ के घर दिल्ली पहुंच गया है।
17 वर्षीय छात्र अनुज कुमार निवासी सुकरौली वाल्टरगंज के बड़े भाई विकास प्रजापति ने बताया कि भाई सोमवार सुबह कोचिंग पढ़ने गनेशपुर जाने की बात कहकर घर निकला। काफी देर होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। मोबाइल फोन भी बंद था। रात 10:30 बजे तक ढूंढने और इंतजार करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। विकास के अनुसार, सुबह करीब छह बजे अनुज ने फोन कर बताया कि उसका फोन रात में बंद हो गया था। वह दिल्ली में रहने वाली बुआ के घर पहुंच गया है। तब जाकर परिवार के लोगों को चैन आया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। संवाद