फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम की चपेट से युवक की मौत

Wed, 08 May 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुण्डेरवा क्षेत्र में भैसा पान्डेय गांव के मोड पर डीसीएम की ठोकर से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। महादेवा मार्ग पर मंगलवार को भैंसा पांडेय गांव के मोड़ के पास मुंडेरवा से महादेवा की तरफ जा रही डीसीएम ने पैदल जा रहे युवक को चपेट में ले लिया। इससे महेश गौड़ (24) निवासी बहडिलवा तरवलिया थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर की मौके पर मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महेश गौड़ 20 दिन पहले मुंबई से कमा कर आया था। बचपन से ननिहाल भैसा पांडेय में निवासी अपने नाना रामफेर के यहां रहता था। मंगलवार को वह मचियवां तिराहे से नाना के घर जा रहा था। हल्का इंचार्ज जावेद अहमद ने बताया कि महेश के मामा अनिल गौड़ की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें