फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोविंद नगर शुगर मिल श्रमिकों का धरना 54वें दिन भी जारी

Sun, 12 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल के श्रमिकों ने 54वें दिन भी धरना दिया। मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न दिए जाने से श्रमिकों में निराशा है, लेकिन उनका हौसला अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तथा शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और देर-सवेर उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। श्रमिक नेता राम लखन शुक्ला ने कहा कि हमारी मांगें पूरी तरह उचित हैं और हम 54 दिनों से लगातार अपनी बात रख रहे हैं। हमारा संघर्ष देश के संविधान के दायरे में है और हमें न्याय प्रणाली पर पूर्ण भरोसा है। धरने को स्थानीय किसानों और व्यापारियों का भी समर्थन प्राप्त है। उनका मानना है कि मिल का सुचारु रूप से संचालन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें